भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। शहर के मूल्यांकन केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच जारी रही। इंटर की तीन लाख काॅपियों को जांचने का काम 10 मार्च तक पूरा करना है। वहीं 13 मार्च तक मैट्रिक का मूल्यांकन होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मार्च के अंत तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...