भागलपुर : मायागंज में अस्पताल के बाहर मारपीट मामले में पुलिस को आवेदन का इंतजार
भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र में मायागंज स्थित अस्पताल के बाहर सोमवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। लाठी डंडे चले थे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की थी। घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत थाने में नहीं की थी। थानेदार ने कहा है कि लिखित आवेदन मिलने पर ही केस दर्ज किया जाएगा। अस्पताल गेट के बाहर अवैध तरीके से दुकान चलाने का भी लोगों ने विरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.