भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के निरीक्षण से पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे के अनुसार विभिन्न विभागों को व्यवस्थित किया जा रहा है। अस्पताल की साफ सफाई समेत मरीजों के इलाज की प्रक्रिया को बेहतर किया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज में छात्रों की पढ़ाई लिखाई को लेकर विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जुलाई में एनएमसी का दौरा संभावित है। यह भी पढ़ें- खंडहरनुमा हॉस्टल को खाली कराने के लिए डीएम को पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...