भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर : महिला दिवस पर 10 शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित भागलपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से जिले के 10 महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में सभी विभाग की महिला कर्मचारी शामिल हुए। अन्य विभाग की महिला कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...