भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर। भागलपुर स्टेशन पर लगातार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दूसरा पूछताछ काउंटर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। दरअसल, कुछ वर्ष पहले एक अतिरिक्त पूछताछ काउंटर बनाने की योजना तैयार की गई थी। इस मामले को लेकर एक प्रस्ताव भी भेजा गया था। हाल के दिनों में बढ़ती भीड़ के बाद दूसरा पूछताछ काउंटर खोलने को लेकर कवायद की जा रही है। इस संदर्भ में सीपीआरओ शिवराम माजी ने बताया कि इस मामले को लेकर बातचीत की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...