भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : शहर में ब्राउन शुगर की तस्करी पर रोक को पुलिस का विशेष अभियान जारी रहेगा। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी थानेदार को चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट पर लगातार विशेष नजर रखने और नियमित रूप से गश्ती करने को कहा है। हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र में इशाकचक, बरारी, तिलकामांझी, जोगसर, बबरगंज और मोजाहिदपुर इलाके में ब्राउन शुगर के साथ कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काफी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद भी किया गया। मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर : ब्राउन शुगर कारोबारियों का जाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.