भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर। शहरी क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान चलेगा। एसएसपी प्रमोद कुमार ने थानेदारों को इसको लेकर निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्र में इशाकचक, बरारी, तातारपुर, जोगसर, तिलकामांझी, औद्योगिक प्रक्षेत्र, बबरगंज और मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में ब्राउन शुगर के साथ कई आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर की खेप लाई जा रही है। शहरी क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेची जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...