भागलपुर : बुजुर्ग महिला के पहने गहने चोरी कर जहां बेचा, वहां पहुंचेगी पुलिस
भागलपुर, जून 29 -- लाइव के लिए भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के मसाकचक इलाके में घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला से मारपीट कर उनके पहने हुए गहने चोरी करने वाला पकड़ा गया है पर आभूषण की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस ने कांड के आरोपी गोड्डा के रहने वाले पंकज को गिरफ्तार किया गया है। चोरी किए आभूषण उसने जहां बेचा है पुलिस वहां भी पूछताछ के लिए जाएगी। आरोपी के पास से 45 हजार रुपये नगदी बरामद किया गया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला के भतीजे राजा प्रताप सिंह ने जोगसर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि पिटाई से उनकी बड़ी मां बेहोश हो गई थी। यह भी पढ़ें- साइबर ठग की खोज में मुंबई पुलिस ने बेंगाबाद में की छापमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.