भागलपुर, नवम्बर 28 -- भागलपुर : बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप की होगी जांच भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उनके नाती ने अपनी मौसी पर ही नानी की हत्या का आरोप लगाया है। पटना में रहने वाले महिला के नाती ने वरीय पुलिस अधिकारी को कॉल कर बताया कि उसकी तीन मौसी ने संपत्ति के लालच में नानी की हत्या कर दी है। उसकी शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लिखित शिकायत मिलने पर बरारी पुलिस मामले की जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.