भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीसीई) में रैगिंग रोकने को लेकर किए गए तमाम कवायदों को विद्यार्थियों ने धता बताया। सेकंड इयर के छात्रों पर आरोप है कि शनिवार देर रात फर्स्ट ईयर विद्यार्थियों के हॉस्टल में प्रवेश कर गए और रैगिंग कर रहे थे। जब इसकी सूचना मिली तो कॉलेज के फैकल्टी सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब विद्यार्थियों का विरोध किया तो सेकंड ईयर के काफी संख्या में छात्र हॉस्टल पहुंच गए और फैकल्टी और विद्यार्थियों के बीच झड़प की स्थिति हो गई। किसी तरह मामले को शांत किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए कालेज प्राचार्य डॉ. बिमलेश कुमार ने 15 सदस्य टीम का गठन किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टीएनबी कॉलेज बीसीए विभाग की समस्या होगी दूर जो सीसीटीवी सहित अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच करेगी। इस मामले की रिपो...