भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : बरारी से महादेवपुर जा रही नाव से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। वह डूब गया। घटना गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। डूबे हुए व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। नाव संचालक ने बताया है कि बरारी से नाव के चलने के कुछ देर बाद जब बीच नदी में नाव पहुंची तो अचानक उस शख्स ने छलांग लगा दी। उसके बाद अफरातफरी मच गई। एसडीआरएफ और गोताखोर को बुलाया गया। डूबने वाले व्यक्ति के पास कोई सामान नहीं होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...