भागलपुर : बाढ़ का पानी खेतों में फैल रहा, धान की फसल डूब रही
भागलपुर, अगस्त 27 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से दोनों ओर पानी तेजी से फैल रहा है। बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में घुस रहा है। इससे खेतों में लगी फसल भी डूब रही है। गंगा के दक्षिणी छोर पर स्थित सुल्तानगंज, नाथनगर, शाहकुंड, गोराडीह, सबौर, कहलगांव तक सैकड़ों हेक्टेयर धान की फसल डूब रही है। वहीं गंगा के उत्तरी छोर पर स्थित नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में मक्का व केला के खेत में जलजमाव हो रहा है। फसलों की हो रही क्षति से किसानों में हताशा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.