भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर शहर के बाजारों में धीरे-धीरे स्थानीय आम की बिक्री शुरू हो गई है। इस समय बाजार में ग्राहकों के लिए स्थानीय बंबई आम और दक्षिण भारत के गुलाबखास समेत अन्य तरह के आम उपलब्ध हैं। पुलिस लाइन स्थित कृषि कार्यालय के बाहर आम विक्रेता संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय बंबई की 120 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं बाहरी आम की कीमत 200 रुपए प्रति किलो तक है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर स्थानीय जर्दालु आम भी बिकने लगेंगे। बगीचे से जर्दालु आम तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। जून की शुरुआत से मालदह आम भी बिक्री के लिए आ जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...