भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के उलटा पुल पर एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट की चोरी एक चोर ने कर लिया। इस संदर्भ में पीड़ित गोड्डा जिला के ठाकुर गंटी गांव निवासी अरविंद कुमार ठाकुर ने बताया कि वे अपनी पत्नी बच्चों के साथ उल्टा पुल पर जा रहे थे। इसी क्रम में एक चोर ने उनके बच्चे के गले से सोने का लॉकेट की चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से चोर को पकड़ा गया और उनके मुंह से चोरी का लॉकेट निकला। इस मामले में पुलिस की तरफ से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...