भागलपुर : फैक्टर-8 दवा की खपत को लेकर सुनवाई आज
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में बीते तीन माह में खर्च किए गए फैक्टर-8 दवा का हिसाब शिशु रोग, इमरजेंसी विभाग व मेडिसिन विभाग ने अस्पताल अधीक्षक के पास जमा कर दिया है। दरअसल, बिहार लोक शिकायत निवारण के माध्यम से फैक्टर-8 इंजेक्शन के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी। आज शिकायत निवारण को दवा का पूरा ब्यौरा दे दिया गया। अधीक्षक के अनुसार फैक्टर-8 दवा ब्लीडिंग को रोकने के लिए दी जाती है। सड़क दुर्घटना, सर्जरी या अन्य कारणों से कई बार शरीर के अंदर आंतरिक रक्तस्त्राव भी होता है। इस समय यह दवा काफी कारगर हेाती है। यह भी पढ़ें- तीन विभागों ने जमा किया फैक्टर-8 दवा का ब्यौरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.