भागलपुर, मई 8 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज बनाने वाले दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। साइबर पुलिस ने इस मामले में कजरैली के सिमरिया के रहने वाले प्रदीप साह को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। इस अवैध कारोबार में शामिल दूसरे आरोपी मो अरबाज की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी के कैफे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य सामान जब्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- डिजिटल स्टूडियो एवं सीएससी सेंटर पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...