भागलपुर, दिसम्बर 2 -- भागलपुर। गया सदर के भाजपा विधायक प्रेम कुमार 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रेम कुमार भागलपुर कई बार आए हैं। उनके मृदुभाषी होने के कारण भाजपा के विभिन्न गुट के नेता मुलाकात के लिए आते रहे हैं। पुराने भाजपाइयों ने बताया कि प्रेम कुमार सभी गुट के नेता और कार्यकर्ताओं को बराबरी के रूप में सम्मान देते रहे हैं। चुनाव की घोषणा के ठीक पहले प्रेम कुमार भागलपुर आए थे और जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, रोहित पांडेय आदि नेताओं के साथ बैठक करते हुए एनडीए की जीत की रणनीति तैयार किए थे। भाजपा विधायक रोहित पांडेय, ई. शैलेंद्र, मुरारी पासवान आदि ने विशेष रूप से ताजपोशी की बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.