भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट : भागलपुर। अब वाहनों की होने वाले प्रदूषण की जांच को अधिक पारदर्शी और पुख्ता बनाने के लिए परिवहन विभाग गुरुवार से नया सिस्टम पीयूसीसी 2.0 लागू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत अब फर्जी तरीके से घर बैठे या बिना गाड़ी के प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी करने पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस संदर्भ में सभी प्रदूषण केंद्र संचालकों को पत्र भेज दिया है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाइव फोटो जरूरी यह भी पढ़ें- अब गाड़ियों की जांच के साथ दिखेगा प्रदूषण केंद्र का बोर्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...