भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर । गर्मी और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भागलपुर से दिल्ली के बीच 04062/04061 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन पूरी तरह 'ट्रेन ऑन डिमांड के तहत संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर से प्रत्येक बुधवार को शाम 16:30 बजे रवाना होगी और गुरुवार रात 20:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा अप्रैल से जुलाई 2026 तक कुल 13 फेरे लगाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.