भागलपुर, दिसम्बर 12 -- भागलपुर। जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने शुक्रवार को अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली है। पंचायती राज विभाग ने भागलपुर के जिला पदाधिकारी को प्रणव कुमार को प्रशासनिक और वित्तीय प्रभार अध्यक्ष को देने का निर्देश दिया था। अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए प्रणव को बधाई देने के लिए पार्षद बिपिन कुमार मंडल, कैलाश यादव, जनार्दन आजाद, शिव कुमार मंडल आदि पार्षद बारी बारी से पहुंचे। इसके अलावा नाथनगर की उप प्रमुख सविता राय, बाख़रपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया अमित कुमार उर्फ पिंटू यादव आदि भी बधाई देने आए। अध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि मेरा काम सभी पार्षदों को सामान भाव से देखने और लंबित विपत्र को पारित कराना है। इसके अलावा सामान्य बोर्ड की बैठक जल्द बुलाने के लिए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.