भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर। विवि थाना क्षेत्र के परबत्ती स्थित निजी लॉज में रहने वाले गेस्ट लेक्चरर राकेश रंजन की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। रविवार को राकेश का शव कमरे से बरामद किया गया था। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। संदिग्ध परिस्थिति में राकेश की मौत के बाद परिजन कारण जानने के लिए परेशान हैं। राकेश का शव बेड के नीचे पड़ा था। कमरे में हर जगह उल्टी पसरा हुआ था। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...