भागलपुर : पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए स्वीप अभियान चलेगा
भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... शनिवार को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। स्वीप कार्यक्रम के सहयोग से चलाए जाने वाले इस अभियान में जिले के 6.74 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को बूथों पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की है। भारत को पोलियो मुक्त बनने में लगभग 20 वर्ष लगे, जबकि पहले हर वर्ष करीब 1.5 लाख बच्चे पोलियो के कारण अपंग हो जाते थे। पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले मिलने से सतर्कता और नियमित टीकाकरण बेहद आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.