भागलपुर : पॉलिटेक्निक कोर्स की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (एसबीटीई) की ओर से राज्यभर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सोमवार को विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई। भागलपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में बांका के पॉलिटेक्निक छात्रों का सेंटर पड़ा है। जबकि भागलपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक के वरीय शिक्षक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर का केंद्र बांका को बनाया गया है। पहले पूर्णिया का सेंटर भी भागलपुर था। लेकिन विक्रमशिला सेतु के स्लैब टूटने के बाद भागलपुर से पूर्णिया के बीच सड़क मार्ग बाधित हो गया है। इस कारण पूर्णिया का परीक्षा केंद्र मधेपुरा बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.