भागलपुर, अप्रैल 25 -- भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट टीएमबीयू में पैट परीक्षा 2024 के लिए अब तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इसके लिए प्रक्रिया करने की बात परीक्षा विभाग ने की है। परीक्षा को लेकर सभी पीजी विभागों से रिक्तियां मांगी गई है, ताकि रिसर्च स्कॉलर को गाइड मिलने में परेशानी ना हो। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...