भागलपुर : पूर्णिया जेल में बंद अररिया के बंदी की इलाज के दौरान मौत
भागलपुर, अगस्त 16 -- भागलपुर। पूर्णिया जेल में बंद अररिया के रहने वाले बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 64 साल के मो हेफाज उर्फ हेफाजुद्दीन की 14 अगस्त को मायागंज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर पूर्णिया पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआई परमहंस सिंह ने मायागंज में बयान दर्ज कराया है। उनका कहना है कि अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के हलदिया के रहने वाले बंदी हेफाज की पूर्णिया केंद्रीय कारा में 31 जुलाई को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। पूर्णिया में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सात अगस्त को मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 14 अगस्त को डॉक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर बंदी के पोस्टमार्टम सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.