भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने पीरपैंती के पूर्व बीडीओ चंद्रशेखर झा को पेंशन मुक्ति से राहत देने से इंकार कर दिया है। विभाग ने अनियमितता और भ्रष्टाचार मामले में 5 दिसंबर 2025 को पारित आदेश में सेवानिवृत्त बीडीओ की सारी पेंशन की राशि जब्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश को लेकर धनबाद निवासी बीडीओ ने पुनर्विलोकन अभ्यावेदन दिया था। लेकिन विभाग ने सीबीआई की रिपोर्ट को आधार बनाकर राहत देने से इंकार कर दिया। सृजन घोटाला में सीबीआई ने चंद्रशेखर झा की भूमिका संदिग्ध बताते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.