भागलपुर : पारा मेडिकल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू
भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर के जेएलएनएमसी परिसर में शुक्रवार को भी पारा मेडिकल अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी रही। प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्र की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह नौ बजे से जुट गए। मामले पर प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि कुल 1,600 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चल रही है। यह प्रक्रिया 22 अगस्त तक जारी रहेगी। इधर, बांका से आए अभ्यर्थी रोशन ने बताया कि पारा मेडिकल कोर्सों में जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, लैब टेक्निशियन समेत अन्य कोर्स शामिल हैं। सरकारी संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.