भागलपुर : पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार इंटर नामांकन की तिथि बढ़ी
भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरस्तरीय संस्थानों में नामांकन की तिथि पांच दिन और बढ़ा दी है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को 14 से 18 मई तक 11वीं में नामांकन का अवसर मिलेगा। इससे पहले पांच से 12 मई तक नामांकन की तिथि तय थी। भागलपुर जिले में इस दौरान महज 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन हो पाया। समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आईसीएसई व सीबीएसई समेत बिहार बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास छात्रों का नामांकन 11वीं कक्षा में लिया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट भी जारी होगी। यह भी पढ़ें- भागलपुर : पहली मेधा सूची के अनुसार 60 प्रतिशत सीटों पर नामांकन यह भी पढ़ें- 12 वीं का अंकपत्र जारी होने के बाद यूजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.