भागलपुर, मई 8 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... भागलपुर । जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को भी इंटर कंपार्टमेंलट परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आठ मई को पहली पाली में होम साइंस और दूसरी पाली में फिलॉसफी पेपर की परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन 11 मई तक होगा। कंपार्टमेंटल परीक्षा में वैसे परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जो फरवरी में आयोजित बोर्ड की मुख्य वार्षिक परीक्षा में फेल हुए या किसी कारण अनुपस्थित हो गए थे। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार अबतक परीक्षा में कदाचार के आरोप में किसी भी छात्र को निष्कासित नहीं किया गया। नौ मई को पहली पाली में सभी संकाय के छात्रों के लिए लैंगुएज पेपर और दूसरी पाली में कंप्यूटर और वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.