भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर : पहली पाली में संगीत व दूसरी पाली में होम साइंस की परीक्षा भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर बुधवार को पहली पाली में संगीत व दूसरी पाली में होम साइंस की परीक्षा हुई। जिले के 59 केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। नौ बजे तक परीक्षा केंद्र में छात्रों को प्रवेश दिया गया। अबतक अधिकांश मुख्य विषयों की परीक्षा हो चुकी है। ऐसे में बुधवार को कम संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। इधर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से होगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.