भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : जीआई टैग मिलने के बाद भागलपुर का जर्दालू आम विदेशियों की पसंद बनता जा रहा है। सभी किसानों के आम विदेश तक कैसे पहुंचे और विदेश जाने लायक आमों की कीमत अधिक से अधिक कैसे मिले, इसको लेकर कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने पहल शुरू कर दी है। एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय पटना स्थित वरिष्ठ अधिकारी देवानंद त्रिपाठी इन दिनों पीरपैंती में हैं। वे पीरपैंती के विभिन्न गांवों का दौरा करने के क्रम में आम उत्पादक किसानों से बात कर रहे हैं। किसानों को बताया जा रहा है कि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अधिक से अधिक बागों का पंजीयन हॉर्टिनेट पोर्टल पर तुरंत करा लें। पंजीयन से उत्पादों की ट्रेसेबिलिटी सुनिश्चित होती है और निर्यात संबंधी प्रमाणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.