भागलपुर : नशीले पदार्थ की तस्करी पर रोक को सघन होगी चेकिंग
भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : भागलपुर। नशीले पदार्थ की तस्करी पर नियंत्रण करने और तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर जिले में वाहन चेकिंग को सघन किया जाएगा। इसके साथ ही रोजाना रोको-टोको अभियान भी चलेगा। एसएसपी प्रमोद कुमार ने रोजाना चलाए जा रहे वाहन चेकिंग में और सख्ती करने को कहा है। मुख्य सड़कों के साथ ही मोहल्ले वाली सड़कों पर भी चेकिंग करने को कहा गया है। वाहनों की डिक्की की जांच को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा रोको-टोको अभियान के दौरान किसी संदिग्ध के दिखने पर उसे रोककर तुरंत पूछताछ भी करने का निर्देश एसएसपी ने दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.