भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर के लिए अधिसूचित जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय सोमवार सुबह जहानाबाद से भागलपुर पहुंची। वह पहले जहानाबाद में जिला पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। समाहरणालय में चार्ज लेन-देन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कोषागार की जांच और रिपोर्ट को लेकर बीते तीन दिन से 19 पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रिपोर्ट बनकर तैयार है। निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की इसी रिपोर्ट पर नई जिलाधिकारी दस्तखत करेंगी और जिले की बागडोर संभालेंगी। नई डीएम थोड़ी देर के लिए कोषागार भी जाएंगी। सोमवार देर शाम डॉ. चौधरी पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। यह भी पढ़ें- नई जिलाधिकारी आज करेंगी योगदान बता दें कि डॉ. चौधरी को ऊर्जा विभाग में पावर सप्लाई में एमडी और नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया...