भागलपुर, जुलाई 31 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में 30 जुलाई को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को धान के बिचड़े की रोपनी में तेजी आई है। अबतक जिले में 60 प्रतिशत रोपनी का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इन दिनों में जिले में सुगंधित कतरनी धान की रोपाई काम चल रहा है। इसके अलावा अन्य किस्म के धान भी रोपे जा रहे हैं। जिला कृषि कार्यालय के अनुसार जारी खरीफ सीजन में 56 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। जिले के नौ प्रखंडों में धान की खेती बहुतायत होती है। सभी प्रखंड के गंगानदी के दक्षिणी छोर पर स्थित हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: आषाढ़ खत्म : 69.2 फीसदी धान व 72.64 फसदी मक्के की बुआई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...