भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर। बिहार राज्य बस चालक संघ के सदस्य सोमवार को समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठ गए हैं। इससे बसों का परिचालन ठप हो गया है। तीन माह के बकाये वेतन भुगतान की मांग को लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के आउटसोर्सिंग चालक व खलासी धरना पर बैठे हैं। हड़ताल के कारण बीएसआरटीसी के बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धरना पर बैठे चालकों ने बताया कि वह लोग वर्ष 2020 से 627 रुपये दैनिक मजदूरी पर बिहार राज्य परिवहन विभाग में कार्य कर रहे हैं। हम सभी आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से यहां तैनात हैं। हमलोगों को किसी प्रकार का छुट्टी नहीं दी जाती है और 26 दिन का ही मानदेय दिया जाता है। जो मानदेय दिया जाता है उसमें भी कंपनी द्वारा भारी कटौती की जा रही है। पीएफ में कभी पैसा...