भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले के जगदीशपुर, शाहकुंड व सुल्तानगंज प्रखंड में जीआई टैग से सुशोभित सुगंधित कतरनी धान के बिचड़े की रोपनी का काम शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने खरीफ सीजन 2026 में दो हजार हेक्टेयर में कतरनी धान की खेती का लक्ष्य रखा है। इस धान की खेती में पानी की आवश्यकता अधिक पड़ती है। पानी के अभाव में 600 से 700 हेक्टेयर में ही कतरनी धान तैयार हो पाता है। विभाग की ओर से 56 हजार हेक्टेयर में सभी तरह के धान के किस्मों की खेती का लक्ष्य रखा गया है। 26 जुलाई को मिली जानकारी के अनुसार अबतक 60 प्रतिशत खेतों में हर किस्म के धान का बिचड़ा लगाया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...