भागलपुर, जुलाई 13 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में हल्की बारिश की गतिविधि जारी है। सोमवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक जिले के अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए रहे। 13 जुलाई को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 86 फीसदी रही। उत्तर-पश्चिम दिशा से चार किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलती रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13-15 जुलाई के दौरान, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, चलने एवं मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के सीवान, वैशाली और चंपारण समेत 20 जिलों में बरसेंगे बदरा; वज्रपात का भी अलर्ट, मौसम का हाल यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धूप-छांव के बीच तापमा...