भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में शनिवार दोपहर 12 बजे तक का मौसम शुष्क रहा। दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। आसमान में बादलों की आवाजाही भी जारी रही। धूप व छांव के बीच उमस बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 86 प्रतिशत रहा। 6.2 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25-29 जुलाई के दौरान, आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने एवं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यह भी पढ़ें- Bihar Rain Alert: बिहार के बक्सर, भोजपुर और रोहतास समेत कई जिलों में होगी बारिश; मौसम का हाल यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 29 जुलाई ...