भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर । भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के स्लीपर बदले जाएंगे। 60 किलोग्राम के स्लीपर लगाए जाएंगे। इस प्लेटफार्म के 1200 नए स्लीपर लगाए जाने हैं। मुख्यालय से 850 स्लीपर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जल्द ही स्लीपरों को बदलने का काम शुरू होगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जो नए स्लीपर लगाए जाएंगे वह वाइडर स्लीपर कहलाता है। यह स्लीपर की चौड़ाई पहले की तुलना में अधिक होती है। ट्रैकों की स्पीड बढाने की दिशा में यह काम किया जा रहा है। एक और चार नंबर प्लेटफार्मों के स्लीपर बदले गए हैं। धीरे-धीरे सभी प्लेटफार्मों के पुराने स्लीपर हटाकर नए स्लीपर बदले जाने की योजना पर काम किया जा रहा। इसके साथ ही कोचिंग यार्ड में भी स्लीपरों को बदलने की दिशा में पहल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.