भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर । शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे दिख रही है। तीन दिनों से शहर में यातायात के लिए सबसे महत्वपूर्ण चौराहा तिलकामांझी चौक का सिग्नल फेल है। तीन दिनों तक सिग्नल फेल रहने की सुध किसी भी पदाधिकारी ने नहीं ली है। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि रोजाना चौराहे पर 20 से 25 बार वाहनों की टक्कर हो रही है। जिसके बाद विवाद भी होता है। एक ही बार में चारों ओर से वाहन चौराहे की ओर बढ़ते हैं, इसलिए स्थिति खतरनाक हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...