भागलपुर, फरवरी 12 -- भागलपुर। बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस साइबर अपराधियों के गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस ने उक्त मामले में मधुबनी के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया है कि गिरोह का कनेक्शन दुबई से भी है। मामले में कई खातों की भी पुलिस जांच कर रही है। साइबर पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में बाहर भी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...