भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर चौक से उत्तर कपूरी बांध पर एक बाइक सवार महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर के महेश शर्मा की पत्नी गीता देवी 55 वर्षीय के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र धीरज शर्मा ने बताया कि बाइक सवार के साथ सास और पतोहू गेहूं काटने सुबह लगभग पांच बजे घर रायपुर से कोसी दियारा खेत जा रही थी। सास की मौत घटनास्थल पर हो गई। पतोहू मिशन देवी को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखकर भागलपुर मायागंज रेफर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...