भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट : भागलपुर। ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों से छिनतई व लूटपाट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को रेल पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। वांछित आरोपित मुंगेर जिला के बरियारपुर थानाक्षेत्र के परिया सोतीपुल निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद जीआरपी ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद के अनुसार हाल में यात्रियों से छीने गए ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार संजय यादव ने पूछताछ में संतोष का नाम बताया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...