भागलपुर, जुलाई 4 -- भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर । रेलवे के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता को ध्यान रखते हुए गंदगी फैलाने वालों को मौके पर ही पकड़ने व जुर्माना लगाने का अभियान शुरू किया गया है। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर के गतिशील नेतृत्व में एक व्यापक एवं सतत स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसने पूरे ज़ोन में स्वच्छता के प्रति अपनाए जाने वाले दृष्टिकोण को नई दिशा दी है। इस अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत जनसंपर्क आधारित प्रभावशाली पहल के साथ हुई। जिसमें रेलवे की टीमों ने पूरे ज़ोन में जमीनी स्तर पर जाकर यात्रियों, विक्रेताओं, रेलवे परिसर एवं पटरियों के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों तथा समुदायों से सीधे संवाद स्थापित किया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स...