भागलपुर : जिले में 50 प्रतिशत धान की रोपनी का काम पूरा
भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बीते एक सप्ताह से बारिश की गतिविधि बढ़ने के बाद जिले में धान के बिचड़े की रोपनी में तेजी आई है। शुक्रवार सुबह तक तय लक्ष्य के 50 प्रतिशत हिस्से में धान की रोपनी का काम पूरा हो गया। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष 56 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। जुलाई के अंत तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में 80 से 90 प्रतिशत हिस्से में धान की रोपनी पूरा करने की तैयारी चल रही है। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24-26 जुलाई के दौरान, आसमान में घने बादल छाये रहेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिले में अबतक 45% कम बारिश, धान की रोपनी आधे से कम जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की से मध्यम वर्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.