भागलपुर : जिला पुलिस बल के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच शुरू
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर भागलपुर जिला बल के लिए सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए चयनित कुल 645 अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच बुधवार से शुरू हो गई। सदर अस्पताल परिसर में शारीरिक जांच के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ लगी हुई है। चिकित्सीय जांच के लिए विशेष चिकित्सा पर्षद या मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में दो सर्जन, दो फिजिशियन, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ, दो इएनटी विशेषज्ञ, दो दंत रोग विशेषज्ञ समेत एक चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सिपाही अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.