भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : जिले में वाहन जांच, रोको-टोको अभियान और नशीले पदार्थ की तस्करी की सूचना पर छापेमारी में लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी एसएसपी प्रमोद कुमार ने दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर जांच अभियान रोजाना चलाने को कहा गया है। नशीले पदार्थ और अवैध हथियार की तस्करी पर रोक को ध्यान में रख वाहनों की सघन जांच का निर्देश है। जांच अभियान और छापेमारी में वरीय अधिकारी को भी शामिल होने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...