भागलपुर : जलस्तर घटते ही संक्रमण फैलने की आशंका
भागलपुर, सितम्बर 18 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट.... जिले में बाढ़ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि भागलपुर समेत कहलगांव और सुल्तानगंज में गंगानदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। जिन इलाकों में गंगा का पानी निकल रहा है। वहां पर जलजमाव में मृत जीव-जंतु और सड़े-गले पेड़-पौधे के अवशेष से दुर्गंध उठ रही है। शहर के गंगातट से सटे टीएमबीयू क्षेत्र, आदमपुर बैंक कॉलोनी, साहेबगंज समेत व अन्य मुहल्लों का यही हाल है। इससे बैक्टीरिया और वायरस से होने वाली बीमारियों में बढ़ोतरी की आशंका है। मच्छरों के पनपने की दर बढ़ने से डेंगू व मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.