भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : शनिवार को जमशेदपुर स्थित एक बड़ी कंपनी के लिए प्रोडक्शन ट्रेनी के 100 पदों पर इंटर-आईटीआई उत्तीर्ण युवकों का साक्षात्कार के बाद नियोजन किया जाएगा। आवेदक की उम्र 18-23 होनी चाहिए। कैंप अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में लगाया जाएगा। इसमें सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि यह नियोजन कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। आवेदक अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड एवं अपना बायोडाटा के साथ नियोजन कैम्प में भाग ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...