भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल का आर्म्स लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। होली की पूर्व संध्या पर गोपाल मंडल हाथ में रिवाल्वर लेकर सार्वजनिक स्थल पर घुमते देखे गए थे। इसको लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो की जांच में पाया गया कि गोपालपुर के पूर्व विधायक ने आर्म्स एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। एसएसपी ने गोपाल मंडल के रिवाल्वर को जब्त करते हुए जिला दंडाधिकारी से लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की थी। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि इस मामले में एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर अनुज्ञप्तिधारक का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.